रावणा राजपूत समाज गोड़वाड़ की बैठक निम्बेश्वर मन्दिर प्रांगण में आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
रावणा राजपूत समाज गोड़वाड़ की एक दिवसीय आम जनरल बैठक संपन्न।
साण्डेराव- रावणा राजपूत समाज गोड़वाड़ क्षेत्र की बैठक निंबेश्वर महादेव में समाज की धर्मशाला में मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव की अध्यक्षता एवं प्रेम सिंह चौहान पूर्व सरपंच फालना गांव,भीम सिंह सिसोदिया तहसील अध्यक्ष देसूरी के सानिध्य में आयोजित हुई ।समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में निंबेश्वर महादेव समाज की धर्मशाला की देख रेख, रंग रोगन, सफाई व्यवस्था एवं कोई भी वाद विवाद के उचित समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें कमेटी अध्यक्ष भोपाल सिंह सिसोदिया ,सुख सिंह खंगारोत ,विजय सिंह सिसोदिया, प्रेम सिंह चौहान, सोहन सिंह एडवोकेट सहित 11 मेंबर की नियुक्ति की गई। अध्यक्ष भोपाल सिंह सिसोदिया का पुष्पा हार पहना कर स्वागत किया गया।
खंगारोत ने बताया कि बैठक में रावणा राजपूत छात्रावास संस्थान फालना के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी ने फालना छात्रावास संस्थान का पट्टा बन जाने की घोषणा की। जिसका सभी समाज बंधुओ ने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।बैठक में तहसील सुमेरपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह मादरेचा चौहान के स्वर्गवास होने पर सभा ने 2 मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में रतन सिंह राठौड़ बेड़ा ,गोविंद सिंह गहलोत, अर्जुन सिंह चौहान , अश्विन सिंह राठौर,समंदर सिंह रावणा ,राजेंद्र सिंह चौहान ,भूपेंद्र सिंह ,पर्वत सिंह राठौड़ ,कुंदन सिंह पवार ,गुमान सिंह, भगत सिंह ,मोहन सिंह देवड़ा,अशोक सिंह, राणसिंह भाटी, रतन सिंह भाटी ,माधव सिंह ,भंवर सिंह सिसोदिया ,कान सिंह सहित समाज बंधु उपस्थितरहे।
