PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-चितलवाना पुलिस ने डूंगरी में हुई सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह चोरी 17 नवंबर 2025 को हुई थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चेन नगर सेसावा निवासी ओमप्रकाश और रतनाराम के रूप में हुई है।ताला तोड़कर आभूषण चुराए थे
बता दें…17 नवंबर 2025 को डूंगरी पुलिस थाना सरवाना क्षेत्र में नवलाराम सोनी की सर्राफा दुकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में असंतोष था।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और शेष माल की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों ने जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई है।

