PALI SIROHI ONLINE
जालोर । पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने बुधवार जिले के देर रात पुलिस निरीक्षक व सब इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी की है। जिसके तहत अरविंद कुमार को जालोर थानाधिकारी, सुरेंद्रसिंह को सायला थानाधिकारी, मोहन गर्ग को बागरा थानाधिकारी, देवेंद्रसिंह को सांचौर थानाधिकारी, अरुण कुमार को बागोड़ा से झाब थानाधिकारी, हुकमाराम को सांचौर से बागोड़ा थानाधिकारी और दीपसिंह को रानीवाड़ा थानाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया है।
इसी तरह नींबसिंह को सायला थाने से बिशनगढ़ थानाधिकारी, बिशनगढ़ थानाधिकारी पन्नालाल को जालोर यातायात प्रभारी, जालोर डीएसटी प्रभारी बलदेवाराम को चितलवाना थानाधिकारी, झाब थानाधिकारी कमलेश कुमार को करड़ा थानाधिकारी, नोसरा थानाधिकारी गुमानसिंह भाटी को जसवंतपुरा थानाधिकारी, बागरा थानाधिकारी जीतसिंह को नोसरा थानाधिकारी और अनु चौधरी को जालोर महिला थानाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किए हैं।