PALI SIROHI ONLINE
डूंगरी (सांचौर)-भीमगुड़ा गांव में आज सुबह कुत्तों के झुंड के हमले में फंसे एक हिरण शावक को ग्रामीणों ने बचाया। शावक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर बजरंगी गौ सेवा टीम के सदस्य तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घायल शावक को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया, उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की।
इस बचाव कार्य में केसराराम मेघवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों की सजगता और सेवा टीम की तत्परता से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
इस दौरान कमलेश सुथार, बजरंग लोल, प्रेम सारण, पंकज राजपुरोहित, कालूराम, रमेश और उदाराम मेघवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

