PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सादड़ी नगर पालिका ईओ नीलकमल सिंह राणावत जिला स्तर पर सम्मानित
तखतगढ 26 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी एवं वर्तमान सादड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत को नगर पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर किया सम्मानित गया, यह सम्मान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर जोराराम कुमावत एवं जिला कलेक्टर एलएन मंत्री द्वारा नीलकमल सिंह राणावत को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
सम्मान मिलने पर नगर पालिका स्टाफ एवं नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ी, सभी ने अधिशासी अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए एवं फोन से संपर्क कर बधाइयाँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की

