PALI SIROHI ONLINE
पाली- सादड़ी थाना क्षेत्र में छह महीने के गर्भ से मिली एक नाबालिग (13) की तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी डिलीवरी करवाई लेकिन नवजात मृत निकला। डॉक्टर बोले- बेहोश हालत में लाई गई, हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पाली जिले में एक नाबालिग लड़की की सेहत अचानक खराब होने पर मामला अस्पताल और पुलिस दोनों तक पहुंच गया। लड़की करीब छह महीने के गर्भ से थी और तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन हॉस्पिटल लाए।
वहां जांच के बाद उसकी डिलीवरी करवाई गई, जिसमें नवजात मृत पैदा हुआ। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। गुरुवार सुबह उसकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
8-9 महीने पहले घर से ले गया था युवक
जानकारी के अनुसार नाबालिग को करीब 8-9 महीने पहले उसी समुदाय के एक युवक ने बहला-फुसलाकर साथ ले गया था।
दोनों एक साथ रह रहे थे, इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। परिजन उसे ताने मिलने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।
ब्लड प्रेशर बढ़ा, बेहोश हालत में लाई गई
बांगड़ हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवचरण मीणा ने बताया कि लड़की का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा हुआ था और उसे अचेत अवस्था में लाया गया था।
जांच में पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। उसकी डिलीवरी करवाई गई, जिसमें उसने मृत नवजात को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।पुलिस ने युवक पर अपहरण और रेप का केस दर्ज किया
घटना की जानकारी मिलते ही सादड़ी थाने के एएसआई बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।
पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने और रेप कर गर्भवती करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार लड़का और लड़की एक ही समुदाय से हैं। युवक की उम्र बालिग है या नाबालिग, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

