PALI SIROHI ONLINE
पाली-नकबजनी के विरूद्व पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ऑपरेशन गुप्त व प्रहार के तहत कस्बा सादडी में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश अंन्तरराज्यीय “सिकलीगर गैंग” (गुजरात-वडोदरा) के मास्टर माईण्ड गैंग का मुख्या परेश उर्फ शिवा वाघेला सहित कुल 03 शातिर नकबजन गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त वाहन KIA कार जप्त की गई “सिकलीगर गैंग” के विरूद्ध दर्जनों चोरी, नकबजनी, लूट, शराब तस्करी, चैन स्नेचिंग के प्रकरण गुजरात राज्य के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज है। शिवनारायण उप निरीक्षक पुलिस थाना प्रभारी पुलिस थाना सादडी जिला पाली ने बताया कि दिनांक 21.01.2026 की मध्य रात्री कस्बा सादडी में मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगद ३ लाख रूपयें चोरी कर लेकर गये है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एवं हर सूरत में सरसब्ज करने एवं घटना में वांछित अज्ञात मुलजिमानों की दस्तयाबी एवं माल मशरूका की बरामदगी के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा के निकटतम सुपरविजन एवं पारस राम उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली के निर्देशन व हनवतसिह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी जिला पाली, शिवनारायण उप निरीक्षक थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस थाना सादडी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडौस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर अज्ञात मुलजिमानों के जाने के रूट के सीसीटीवी कैमेरे, आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता से घटना में शरीक ‘सिकलीगर गैंग’ के मुख्य सरगना परेश उर्फ शिवा वाघेला सहित उसकी गैंग के दो शातिर नकबजन सोनूसिंह एवं कमलेश कुल 03 मुलजिमानों को प्रकरण संख्या प्रकरण संख्या 16/2026 थाना सादडी को गिरफतार किया जाकर घटना में प्रयुक्त कार KIA को जब्त किया गया है। सिकलीगर गैंग के विरूद्ध दर्जनों चोरी, नकबजनी, लूट, शराब तस्करी, चैन स्नेचिंग के प्रकरण गुजरात राज्यों के विभिन्न थानों में दर्ज है। प्रकरण हाजा में माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी 3 लाख रूपयें के बारे में गिरफतार मुलजिमानों से गहनता से पूछताछ जारी है एव प्रकरण हाजा में सरीक वांछित फरार मुलजिमानो की तलाश एवं पतारसी जारी है। मुलजिमानो से अन्य चोरी एवं नकबजनी वारदातों के बारे में तकनिकी व मनोवैज्ञानिक तरिके से गहनता से पूछताछ की जारी है, जिनसे अन्य चोरियों के बारे में पुछताछ की जा रही हैं। मुलजिमानों से उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने मे संतराम कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली व सुरेश कुमार कानि. 1442 की अहम भूमिका रही हैं।
गठित टीम –
1. हनवन्त सिंह सोढा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी।
2. शिवनारायण उनि. प्रभारी पुलिस थाना सादडी।
3. भगवानसिंह सउनि पुलिस थाना सादड़ी।
4. संतराम मीणा कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली।(विशेष भूमिका)
5. सुरेश कानि. 1442 पुलिस थाना सादडी। (विशेष भूमिका)
6. अरविन्द कानि. 1644 पुलिस थाना सादड़ी।
7. मूलाराम कानि. 851 पुलिस थाना सादडी।
8. अमर चन्द कानि 659 पुलिस थाना सादडी।
9. सुरेन्द्र कुमार कानि. 1554 पुलिस थाना सादडी।
10. चन्द्रपाल कानि. 1808 पुलिस थाना सादडी।
11. जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 साईबर सेल पाली।
12. दिलीप सिंह मीणा कानि. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर।
तरीका वारदात मुलजिमानो द्वारा दिन के समय में रैकी कर सूने मकानो को चिन्हित कर रात्री के समय में एक व्यक्ति बाहर खड़ा होकर निगरानी करता है एवं अन्य सदस्य घर के अन्दर घुसकर सोने चांदी एवं नगदी की चोरी करते है। चोरी करने के बाद अपनी गिरफतारी से बचने के लिये गुजरात राज्य में फरार हो जाते है।
गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता:-
1. परेश उर्फ शिवा पुत्र जयन्ति भाई वाघेला उम्र 27 साल निवासी 116 एकता नगर, आजवा रोड थाना बापोंद वडोदरा गुजरात।
2. सोनूसिह पुत्र साकुनसिह तिलपतीयां (सिख) उम्र 22 साल, निवासी एकता नगर, अजवा रोड थाना बापोद वडोदरा गुजरात
3. कमलेश पुत्र घीसुलाल जाट उम्र 40 साल निवासी जाटो की डोरण सादडी, पुलिस थाना सादडी जिला पाल
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5008 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
