PALI SIROHI ONLINE
बाली। सादड़ी भादरास सड़क मार्ग पर बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे पाली रेफर किया गया है।
सादड़ी पुलिस के एएसआई भगवानसिंह ने बताया कि यह दुर्घटना भादरास सड़क मार्ग पर हुई। घायलों की पहचान दौसा निवासी विनोद बंजारा और मुंडारा निवासी नरसिंह सुथार के रूप में हुई है।
दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। विनोद बंजारा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि विनोद बंजारा दौसा का निवासी है और सादड़ी में रहकर बाइक पर ऊनी कपड़े बेचता है। बुधवार शाम को भी वह रोज की तरह कपड़े बेचकर सादड़ी की ओर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

