PALI SIROHI ONLINE
रानी सखी कैफे नाश्ता कॉर्नर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शिवा जोशी द्वारा
नगराज वैष्णव
रानी उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी की प्रेरणा से महिला स्वरोजगार योजना अंतर्गत जय हिंद राजीविका महिला सर्वांगीण ब्लॉक रानी ( पाली) द्वारा वित्त पोषित राज सखी कैफे नाश्ता कॉर्नर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शिवा जोशी द्वारा रानी तहसील परिसर के पास किया गया ।
शिवा जोशी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं भी कार्य करने में पुरुषों से पीछे नहीं है । आज नव दुर्गा ग्रुप महिला मंडल रानी द्वारा नाश्ता कॉर्नर लगा कर स्वरोजगार के रूप में पहल की है । उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु राजीविका द्वारा ऋण दिया जाता है । जिसे आसान किश्तों पर वापिस जमा कराया जा सकता है । नाश्ता कॉर्नर की मुख्या मंजू चौहान ने बताया कि राजीविका द्वारा पचास हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है । मंजू की सहयोगी गुड़िया , सुशीला एवं प्रेरणा के सहयोग से प्रति दिन स्वच्छ , शुद्ध शाकाहारी एवं जायकेदार नाश्ता उपलब्ध करवाया जाएगा ।
