PALI SIROHI ONLINE
रोहिड़ा | रोहिड़ा थानांतर्गत जोड़फली रोहिड़ा में अलाव तापते झुलस कर घायल हुई युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया। समीपवर्ती जोड़फली रोहिड़ा में 8 दिन पूर्व धर्मी (19) पुत्री शंकरलाल गमेती चूल्हे के ऊपर अलाव ताप रही थी। अचानक चक्कर आकर गिर पड़ी। हादसे में वह गम्भीर रूप सेझुलस गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर रेफर किया। 8 दिन तक इलाज के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

