
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूला गांव के पास सड़क हादसे में सेमली निवासी सवी कुमारी की मौत हो गई। सवी कुमारी अपने रिश्तेदार की बाइक पर पीछे बैठकर रोहिड़ा से सेमली जा रही थी। इसी दौरान वह बाइक से नीचे गिर गई।
घायल अवस्था में परिजन उसे स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक छैल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को रोहिड़ा सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में भिजवाया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे की गहन जांच कर रही है।


