PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अवैध हथियार पिस्टल मय् मैग्जीन जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध हथियारो के उपयोग व तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं जितेन्द्र सिंह उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 01.01.2025 को भीमाणा रेल्वे अंडरब्रिज के निकट सरहद भीमाणा पर दौराने नाकाबंदी अभियुक्त विजेन्द्र कुमार पुत्र छोटालाल जणंवा उम्र 26 वर्ष पैशा खैती निवासी वाटेरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही के द्वारा अपने साथ एक अवैध हथियार देशी पिस्टल मय मैग्जीन रखकर घुमता हुआ पाया जाने पर उक्त अवैध हथियार देशी पिस्टल को जब्त किया जाकर उक्त अभियुक्त विजेन्द्र कुमार को गिरफ़तार करने में सफलता हासिल की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- विजेन्द्र कुमार पुत्र छोटालाल जणंवा उम्र 26 वर्ष पैशा खैती निवासी वाटेरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही
पुलिस टीम :-
1. जितेन्द्र सिंह, उप. निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. रोहिताश कुमार हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा।
3. रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
4. बजरंगलाल कानि. 1017 पुलिस थाना रोहिडा।
5. जितेन्द्र सिंह कानि. 540 पुलिस थाना रोहिडा।