PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल वृताधिकारी पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तीन महिने से फरार मुल्जिम लक्ष्मण भाई को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः- दिनांक 08-10-2024 को जितेन्द्रसिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा ने मोटरसाईकिल नम्बर GJ-01-MC-0943 से मुल्जिम शैतान के कब्जे से 07 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जाकर घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी आबूरोड रीको के हवाले किया गया। अनुसंधान के दौरान गांजा सप्लायर अबियालाल व गांजा रिसिवर महेन्द्र को गिरफ्तार किये गये। घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल नम्बर GJ-01-MC-0943 का स्वामी लक्ष्मण भाई घटना के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस टीम ने तलाश कर दस्तयाब किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिमः- लक्ष्मण भाई पुत्र लेबाभाई जाति बुबडिया गमेती भील उम्र 36 साल निवासी घनसाली पुलिस थाना पोसिना जिला साबरकांठा गुजरात
पुलिस टीमः-
1.l लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
- छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा (टीम प्रभारी)
- रोहिताश हैड कानि. न. 353 पुलिस थाना रोहिडा
4.रमेशकुमार कानि.न.759 पुलिस थाना रोहिडा - बाबूलाल कानि.न.410 पुलिस थाना रोहिडा
6 कालूराम कानि.न.573 पुलिस थाना रोहिडा