PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जिले भर में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में अमराराम खोखर, थानाधिकारी पुलिस थाना रोहीड़ा के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस जाब्ते के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर पुछताछ की गई तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर मोटरसाईकिल के कागजात के बारे में पुछा गया तो कोई कागजात नहीं होने पर वाहन मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-30-एसटी-6717 को डिटेन किया गया तथा उक्त मोटरसाईकिल के बारे में मालुमात किया तो पुलिस थाना केलवा जिला राजसंमद में प्रकरण दर्ज होने से सबंधित थाने में सूचित किया गया। मोटरसाईकिल चालक बाबूलाल पुत्र वेलाराम जाति गमेती भील उम्र 19 साल निवासी खाम पावटी हाल क्यारी पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। मोटरसाईकिल चोरी के सबंध में पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार मुल्जिमानः- बाबूलाल पुत्र वेलाराम जाति गमेती भील उम्र 19 साल निवासी खाम पावटी हाल क्यारी पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः-
1.अमराराम खोखर निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. लक्ष्मणलाल कानि 432 पुलिस थाना रोहिडा।
3. गंगाराम कानि 929 पुलिस थाना रोहिडा।
