PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना इलाके में 2 अलग-अलग गांवों में एक किशोर सहित 2 युवकों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार भूला गांव निवासी मगन पुत्र सूरमाराम ने किसी कारणवश घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेहोशी की हालत में पहुंचने परपरिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए।
हालत बिगड़ने पर उदयपुर रेफर किया
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस 108 की मदद से उसे सिरोही पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों से कीटनाशक के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन मगन के पिता सूरमाराम ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मगन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे उदयपुर रेफर कर दिया।
घर में रखा जहर पिया
उधर रोहिड़ा निवासी एक 16 वर्षीय किशोर ने भी अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवाई पी ली। दवाई पीने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी, उसे लगातार उल्टियां और चक्कर आने लगे, जिसके चलते वह वहीं गिर पड़ा। परिजनों द्वारा पूछने पर किशोर ने उन्हें बताया कि उसने जहर पी लिया है। परिजन उसे रोहिड़ा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
एम्बुलेंस 108 में सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा यहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ में करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेट करते हुए दवाई उसके शरीर से बाहर निकाली, करीब ढाई से 3 घंटे बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती डॉक्टरों की देखरेख में उसकी लगातार इलाज किया जा रहा है।

