• April 5, 2026

रोहिडा- गांजा सहित बाइक जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  अमराराम खौखर नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय टीम द्वारा खास मुखबिर की ईत्तला पर एक मोटरसाईकिल रजि. नम्बर RJ27BY0482 जो हीरावाला रोड पर वासा की तरफ से चार व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे जो पुलिस जाब्ता को देखकर पिछे बैठे 3 व्यक्ति मोटरसाईकिल से उतर कर भाग गये व एक व्यक्ति मोटरसाईकिल छोडकर दौडने लगा जिसको पीछा कर पकड कर उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम भंवरलाल पुत्र सोहनलाल जाति गमेती भील उम्र 22 साल पैशा मजदुरी निवासी नदी फला, माण्डवा पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर होना बताया जिसको अपने पास रखे कटटे में भरे सामान के बारे मे पुछा तो घबराने लगा। उक्त प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। जिस पर अवैध गांजा के परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल नं. RJ27BY0482 को जब्त कर 13 किलो 150 ग्राम गांजा को बरामद किया जाकर एक अभियुक्त भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में दर्ज कर उक्त तस्करी के संबंध में गहनता से पुछताछ शुरू की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः भंवरलाल पुत्र सोहनलाल जाति गमेती भील उम्र 22 साल पैशा मजदुरी निवासी नदी फला, माण्डवा पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर

पुलिस टीमः-
1.  अमराराम खौखर नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2. छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा (विशेष भुमिका)
3. बजरंगलाल कानि नं 1017, पुलिस थाना रोहिडा (विशेष भुमिका)
4. अमन कुमार कानि नं 934 पुलिस थाना रोहिडा
5. पुष्पेन्द्रसिंह कानि नं 459 पुलिस थाना रोहिडा
6. कान्जी कुमार कानि नं. 876 पुलिस थाना रोहिडा

About The Author

You cannot copy content of this page