
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा कोछोली
सिरोही-2.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं माया पंडित उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय टीम के द्वारा दिनांक 23.05.2025 को रोहिडा रोड से भुलारोड पर दौराने नाकाबन्दी एक मोटर साईकिल पर सवार दो आरोपियों के द्वारा कुल 2.370 किलोग्राम अवैध गांजा का परिवहन करते पाये जाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. मुकेश कुमार पुत्र ताराराम जाति गमेती भील उम्र 21 साल पैशा मजदुरी निवासी जटियावास सरूपगंज पुलिस थाना सरूपगंज
02. पुनाराम पुत्र कालुराम जाति मुंगिया वागरी उम्र 19 साल पैशा मजदुरी निवासी जटियावास सरूपगंज पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1 माया पंडित उ.नि.पु.. पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
2. बजरंगलाल कानि नम्बर 1017 पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
3. रामलाल कानि नम्बर 920, पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
4. शंकरलाल कानि नम्बर 407 पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
5. राजेश कुमार नम्बर 106 पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।


