PALI SIROHI ONLINE
जिला सिरोही के रोहिड़ा थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही गांजे व अफीम की खेती के विरूद्ध बडी कार्यवाही।> अब तक 09 खेतों से कुल 40 क्विंटल 57 किलोग्राम अफीम डोडा के पौधे व 18 क्विंटल 87 किलोग्राम गांजे के पौधे किए बरामद।> प्रकरण में दो अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार।
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW सिरोही, किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में भंवर लाल, वृताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा के निकट सुपरविजन में अमराराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा के नेतृत्व में अवैध रूप से की जा रही गांजा व अफीम की खेती के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस कार्यवाहीः मुखबीर खास से थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा को सूचना प्राप्त हुई की पानीयाफली के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में कुछ खेतों में अवैध अफीम व गांजे की खेती की जा रही है जिस पर बीट कानि.अमन कुमार 934 व आसूचना अधिकारी बजरंगलाल खोखर कानि. 1017 को अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पानीयाफली में कोसिया बांध के पास काकरलीफली नाले के पास में रामा पुत्र नाना गमेती के खेत में अवैध गांजे की खेती की हुई है। उक्त सूचना के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय जाब्ता व हल्का पटवारी सहित ग्राम काकरलीफली पहुंचे। जहाँ पर कोसिया बांध की तलहटी में चारो ओर पहाडों से घिरे एक टापुनुमा जगह के पास एक नाले के किनारे खेत में सौंफ (वरियाली) के बीच में गांजे के पौधे नजर आये।जिस पर लगातार चार दिन से अलग-अलग कुल 09 खेतों में कुल 08 बीघा खेतों से अफीम, डोडा के हरे पौधे व अवैध गांजा बरामद किया गया। अवैध अफीम, डोडा के हरे पौधो का कुल वजन 40 किंवटल 57 किलो एवं अवैध गांजा के हरे पौधो का कुल वजन 18 किंवटल 87 किलोग्राम होना पाया गया। इस प्रकार अवैध अफीम हरे पौधो एवं गांजा के हरे पौधो का कुल वजन 58 किंवटल 87 किलोग्राम जब्त कर दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिमानः-
1. दीपू देवी पत्नि रामाराम जाति गमेती भील उम्र 35 साल पेशा गृहणी निवासी काकरलीफली पानीया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
2. ओबाराम पुत्र भेराराम जाति गमेती भील उम्र 33 साल पेशा खेती-बाड़ी, निवासी काकरलीफली पानीया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. अमराराम खोखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह स.उ.नि. पुलिस थाना रोहिडा।
3. रमेश कुमार हैड कानि. 759 पुलिस थाना रोहिडा।
4. रोहिताश हैड कानि. 353. पुलिस थाना रोहिडा ।
5. अमन कुमार कानि. 934, पुलिस थाना रोहिडा। (विशेष भूमिका)
6. कान्जी कुमार कानि. 876, पुलिस थाना रोहिडा।
7. बजरंगलाल कानि. 1017, पुलिस थाना रोहिडा।
8 लक्ष्मणराम कानि. 432, पुलिस थाना रोहिडा।
9. राजेश कुमार कानि. 106, पुलिस थाना रोहिडा।
10. रामलाल कानि. 920, पुलिस थाना रोहिडा।
11. विनोद कुमार कानि. 521, पुलिस थाना रोहिडा।
12. अनिल कुमार आरर्टी कानि. 951. पुलिस थाना रोहिडा।
13. रेखा कुमारी आरटी म. कानि. 981, पुलिस थाना रोहिडा।
14. प्रियंका आरटी म. कानि. 977, पुलिस थाना रोहिडा।
