PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद में 7 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए भू-अभिलेख निरीक्षक (आरआई) से पूछताछ और जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
RI कमलेश खटीक के पास 2 पेट्रोल पंप है, एक पुठोल गांव के पास है और दूसरा पेट्रोल पंप पड़ासली गांव के पास अंडर कंस्ट्रक्शन है। पत्नी के नाम बड़ारड़ा गांव के पास एक क्रेशर प्लांट है। इसके अलावा एक्सिस बैंक में एक लॉकर होने का भी पता चला है, जिसे सोमवार को खोला जाएगा।
एसीबी के अनुसार- कमलेश अक्टूबर 1999 से राजकीय सेवा में है। 1 दिसम्बर 2022 से भाणा गांव में RI के पद पर कार्यरत है।
दरअसल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शुक्रवार शाम RI कमलेश खटीक को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
दो घरों पर चलाया सर्च ऑपरेशन
एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया- शनिवार को आरोपी कमलेश खटीक के गणेश नगर और जावद स्थित घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरोपी की आय से अधिक संपत्ति, निवेश और आर्थिक लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।
बता दें कि एसीबी मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद राजसमंद टीम ने शुक्रवार देर शाम ट्रैप की कार्रवाई की थी। इसमें कुंवारिया तहसील में पदस्थ भू-अभिलेख निरीक्षक (आरआई) कमलेश खटीक को 7 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
10 लाख मांगे थे, 7 लाख पर बनी सहमति एसीबी को दी शिकायत में परिवादी ने बताया था कि कमलेश उससे पैमाइश कार्य और नक्शा शुद्धिकरण करने के बदले 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है।
इसके बाद एएसपी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शुक्रवार शाम को आरोपी को 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 500-500 रुपए के कुल 140 असली नोट (70 हजार) और 1260 डमी नोट (6 लाख 30 हजार रुपए) बरामद हुए।
