PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के रघुनाथपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा।
इस अवसर पर समाजसेवी भामाशाह करण देवासी (मोरी गांव) की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के कुल 155 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टाफ—किशोर सिंह देवड़ा, चंद्रपाल मीणा, गोपाल और अनाराम ने भामाशाह का आभार प्रकट किया और इस पहल को शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाला बताया। अंत में विद्यालय परिवार ने ऐसे सहयोगों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी बताया।

