PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति रेवदर की ओर से मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत एक – प्रकरण का आपसी समझौते से निस्तारण किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति रेवदर के अध्यक्ष सोनल – शर्मा की अध्यक्षता में शाम 4.30 बजे = मध्यस्थता की कार्रवाई आयोजित हुई।
इस दौरान सचिव एवं मीडिएटरहरीसिंह राव, अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह, प्रवीण दान, सुरेश मेनन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। मध्यस्थता के दौरान फौजदारी मूल प्रकरण संख्या 464/2021 (शंकरलाल बनामनारायणलाल) के पक्षकारों को उपस्थित कर आपसी समझाइश की गई। दोनों पक्षों को विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करने के लिए विस्तृत वार्ता के लिए प्रेरित किया गया तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से बचकर समझौते के लाभ बताए गए। मध्यस्थों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और लोक अदालत की भावना के अनुरूप 5 लाख रुपए के चेक के माध्यम से समझौता कर प्रकरण का निस्तारण किया गया।

