PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही -रेवदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला का अपहरण हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया-महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे उसकी पत्नी और बेटी गावं के बाहर शौच के लिए गईं थीं। इस दौरान डूंगरीराम वहां पहुंचा और मौका देखकर उसकी पत्नी को कार में जबरन डालकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया और विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। मंगलवार को हेड कॉन्स्टेबल गोविंदराम और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अपहृत महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी डूंगरी राम को गुजरात के दाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
बाली भाजपा नेता पादरला पूर्व सरपंच ओमपालसिंह चौहान का निधन,विधायक ने जताया शोक, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
https://palisirohionline.in/bali-ompal-singh
