PALI SIROHI ONLINE
रेवदर | तालुका विधिक सेवा समिति रेवदर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति सिरोही के निर्देश पर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत सोमवार को मध्यस्थता की कार्रवाई की गई। चेक बाउंस के दो मामले निपटाए गए।
इस मौके पर तालुका विधिक सेवा समिति रेवदर अध्यक्ष सोनल शर्मा, सचिव एवं मीडिएटर हरि सिंह राव, दिनेश कुमार गर्ग, महेंद्र सिंह राव औरअन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मध्यस्थता करवाई गई। फौजदारी मूल प्रकरण के डी ऑटो फाइनेंस बनाम रूपाराम और हरि ओम फाइनेंस बनाम शांतू भा में आपसी राजीनामा एवं मध्यस्थता के लिए पक्षकारों को बुलाया गया। आपसी राजीनामे की शर्तों पर अंतिम सहमति बनी। जिसमें मूल राशि 20 हजार व 50 हजार के भुगतान कर दोनों प्रकरणों को लोक अदालत में निस्तारित किया गया।

