• March 17, 2026

रेवदर-गीली लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ाः भटाना पुलिस ने की कार्रवाई, वन विभाग को सौंपा

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर की भटाना पुलिस चौकी ने सोमवार रात अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे वन विभाग को सौंप दिया है।ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार

भटाना चौकी प्रभारी फगलूराम विश्नोई ने बताया-पुलिस टीम रात में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें अवैध रूप से काटी गई गीली लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर के ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोका। हालांकि, चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चौकी प्रभारी के अनुसार, टीम सदस्य गणेशराम ने ट्रैक्टर को लकड़ी सहित जब्त कर भटाना पुलिस चौकी पहुंचाया। जब्त की गई लकड़ी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

जांच में जुटा वन विभाग

पुलिस ने इस मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी देवीलाल अपने स्टाफ के साथ भटाना चौकी पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर और लकड़ी वन विभाग की टीम को सौंप दिए। वन विभाग इस मामले की आगे की जांच कर रहा है।

About The Author

You cannot copy content of this page