• March 14, 2026

पसंद की लड़की से शादी नहीं होने पर युवक ने लगाई फांसी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर | भामरा गांव में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीआई सीताराम ने बताया कि डेरी (आबूरोड) निवासी कालूराम गरासिया (32) पुत्र हीराराम गरासिया का शव भामरा गांव के पास सरमिया बांध के नाले के समीप एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे उसने अपने शरीर पर टांग रखा था। नोट में उसने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं हो पाने की बात लिखी है और इसी कारण यह कदम उठाने का जिक्र किया है।

मृतक के भाई वागाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कालूराम बुधवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह छोटे भाई रमेश के हिस्से में मेथीपुरा गांव में लिए गए कृषि कुएं पर मजदूरी करने जा रहा है। बाद में उसका शव भामरा में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार कालूराम अविवाहित था व पसंद की लड़की से सगाई नहीं होने के कारण परेशान चल रहा था।

About The Author

You cannot copy content of this page