• March 19, 2026

रेवदर-झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई: दो अवैध क्लीनिक सील, संचालक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर उपखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ चिकित्सा विभाग की कार्रवाई गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीम ने बासन और जीरावल गांवों में छापेमारी कर दो झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार किया और उनके क्लीनिक सील कर दिए।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस भाटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बासन स्थित क्लीनिक से दिनेश शर्मा, निवासी सीकर और जीरावल स्थित गुजरात क्लिनिक से हरेश, निवासी वाव, थराद को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रेवदर थाने लाया गया। इस दौरान आरआई भंवर विश्नोई भी टीम के साथ मौजूद थे।

छापेमारी के दौरान, टीम ने अवैध रूप से रखी गई बड़ी मात्रा में दवाइयां बरामद कीं। मौके पर ही दोनों क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

About The Author

You cannot copy content of this page