
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर। रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र के खाण गांव में पति-पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। परिजनों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। कीटनाशक पीने से पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी का इलाज चल रहा है। एक महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है।
कुएं पर कीटनाशक का सेवन किया
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया-खाण गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे कृषि कुएं पर केसाराम और उसकी पत्नी के कीटनाशक पीने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
गुजरात के पालनपुर में उपचार के दौरान रविवार को केसाराम (22) की मौत हो गई। पत्नी का उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि परिवार में माता-पिता, तीन भाई और एक बहन है, जिसमें केसाराम सबसे छोटा था। करीब एक महीने पहले ही केसाराम की शादी हुई थी।


