PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में सीताराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर मय टीम द्वारा लम्बे समय से फरार तीन स्थाई गिरफ्तारी वारन्टीयो को अलग अलग जगहों से दस्तीयाब कर गिरफ्तार किये गये।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, सिरोही के न्यायालय से जारी स्थाई गिरफतारी वारण्ट कोर्ट केस नंम्बर 902/2019 श्रीराम ट्रांसपोर्ट बनाम कान्तिलाल धारा 138 एनआई एक्ट में वारन्टी कान्तिलाल पुत्र सवारामजी जाति मेघवाल निवासी मारोल पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही जो वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। जिसे रेवदर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2025 को अहमदाबाद गुजरात से दस्तीयाब कर गिरफ्तार किया गया। वारण्टी को आज को न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, रेवदर के न्यायालय से जारी स्थाई गिरफतारी वारण्ट कोर्ट केस नंम्बर 300/2018, एफ.आई.आर. नंम्बर 54/2018 धारा 279, 337, 338 भादंसं पुलिस थाना रेवदर सरकार बनाम हितेन्द्र में वर्ष 2018 से फरार वारन्टी / मुलजिम हितेन्द्र पुत्र कान्तिलाल जाति ब्राहम्ण निवासी 310 गंगा रचना, रूपाईमिट कलेवार वजेलपुर थाना सुभाषबद अहमदाबाद गुजरात को दिनांक 27.01.2025 को दस्तीयाब कर गिरफ्तार किया गया। वारण्टी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, रेवदर के न्यायालय से जारी स्थाई गिरफतारी वारण्ट कोर्ट केस नंम्बर 214/2016 धारा 138 एनआई एक्ट अम्बिका स्टील रेवदर बनाम कान्तिलाल में तीन वर्ष से फरार वारन्टी आकाशकुमार पुत्र प्रहलाद जी त्रिगर निवासी रेवदर पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही को दिनांक 26.01.2025 को गिरफ्तार किया गया।
वारण्टी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। पिछले सप्ताह पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत दो स्थाई गिरफतारी वारण्टी 1. मंगलसिंह पुत्र चमनसिंह जाति राजपूत निवासी दांतराई व 2. तलकाराम पुत्र दमाजी जाति कोली निवासी देवका पुलिस थाना रेवदर को गिरफतार कर संम्बधित न्यायालय में पेश किये जाकर वारण्टो का निस्तारण करवाया गया। विशेष अभियान में अब तक रेवदर पुलिस द्वारा पांच स्थाई वारण्टी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
गिरफ्तार स्थाई वारण्टीः-
1- कान्तिलाल पुत्र सवारामजी जाति मेघवाल उम्र 44 साल निवासी मारोल पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही
2- हितेन्द्र पुत्र कान्तिलाल जाति ब्राहम्ण उम्र 58 साल निवासी 310 गंगा रचना, रूपाईमिट कलेवार वजेलपुर थाना सुभाषबद अहमदाबाद गुजरात
3- आकाशकुमार पुत्र प्रहलादजी त्रिगर उम्र 24 साल निवासी रेवदर पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
- सीताराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर।
2.भजनलाल कानि नं 910 पुलिस थाना रेवदर।
3 प्रकाशकुमार कानि नं 276 पुलिस थाना रेवदर।
4.मोहनलाल कानि नंम्बर 151 पुलिस थाना रेवदर ।