PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर बुधवार को रेवदर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपा रेवदर मंडल ने जीरावल तिराहे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्यपाल माथुर ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें एकजुटता, जनसेवा, समर्पण तथा जनविश्वास अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भी राज्यपाल के प्रति आभार जताया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि ओम माथुर ने हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उनका मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह निंबोड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, मदन जोशी, महामंत्री दशरथ सोनी, नरेश लोहार, ईश्वर घांची और सोशल मीडिया जिला संयोजक पूरण राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
