
PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़ |पिपलिया कलां जीएसएस से जुड़े रायपुर क्षेत्र के गांवों में किसानों को अब सुबह 6 से 9 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक बिजली मिलेगी। तेज गर्मी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था बुधवार से लागू हो गई है।
डिस्कॉम कार्यालय पिपलिया कलां के सहायक अभियंता कैलाश गर्ग ने बताया कि पहले किसानों को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली दी जाती थी। इस समय खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण किसानों को परेशानी हो रही थी।
किसानों ने सोजत विधायक शोभा चौहान से मिलकर समस्या बताई। उन्होंने बिजली आपूर्ति के – समय में बदलाव की मांग की। – विधायक चौहान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद किसानों के लिए सुविधाजनक समय तय किया गया।


