PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक….3 शुभ रंग… जामुनी अटका धन मिलने के आसार हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गलती छुपाकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए समझौतों में सावधानी बरतें। धोखा हो सकता है।
वृष : शुभ अंक….4 शुभ रंग… लाल कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। रिश्ते सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आस्था बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक..1 शुभ रंग… बादामी नौकरी में बेहतर प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। मामूली बदलाव घर का माहौल बदल सकता है। आय में वृद्धि संभव है। अध्ययन के लिए घर से दूर जा सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक…9 शुभ रंग… आसमानी आपकी पहल से कार्यस्थल के माहौल में सुधार होगा। सामूहिक मामलों में सबको साथ लेकर चलें। वक्त पर फैसला लेने से चूके तो नुकसान की आशंका है।
सिंह : शुभ अंक…8 शुभ रंग… काला साझेदारी में भारी लाभ की संभावना बनेगी। नई योजनाओं के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था हो सकती है। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।
• कन्या : शुभ अंक… शुभ रंग… भूरा परिवार के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। कारोबार के विस्तार की संभावना है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
तुला : शुभ अंक… शुभ रंग… हरा: थोड़ा सा धैर्य बड़ी सफलता दिला सकता है। विवाद के निपटारे से राहत मिलेगी। भूमि, भवन अथवा वाहन क्रय के आसार हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… पीला आप काम को लेकर ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अनुभव की कमी से आपके फैसलों पर प्रश्नचिह्न लग सकता है।
धनु : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… बैंगनी दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा। पहले से चल रही योजना बंद करनी पड़ सकती है। मित्र मिलेंगे।
मकर : शुभ अंक….4 शुभ रंग… स्लेटी आप आगे बढ़कर दूसरों
की मदद करेंगे। जो लोग आपका विरोध कर रहे थे वे भी सहयोग को आगे आएंगे। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च कर सकते हैं।
कुंभ: शुभ अंक… शुभ रंग…नारंगी : व्यापारिक यात्रा लाभदायी हो सकती है। निजी कार्यों को पहले करें, बाद में सुविधा मिलना मुश्किल है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ सकती है।
मीन : शुभ अंक….6 शुभ रंग… सफेद नाराज दोस्तों को मनाना आसान रहेगा। राजकीय मामलों की अनदेखी से बचें, नुकसान संभव है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे।