PALI SIROHI ONLINE
मेष;रवि एवं सोमवार को समय सर्वप्रकार अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। मंगल एवं बुधवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को भाई-बंधु अनुकूल रहेंगे। शनिवार को कार्यस्थल पर तनाव का माहौल हो सकता है।
तुला;रवि एवं सोमवार को भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को तनाव रह सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को राहत भरा समय रहेगा। शनिवार को व्यस्तता अधिक होगी। टैक्स संबंधी मामले सुलझेंगे।
वृषभ;रवि एवं सोमवार को धन की कमी से परेशानी हो सकती है। मंगल एवं बुधवार को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को नए मित्र बनेंगे। कार्य की अधिकता होगी। शनिवार को पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृश्चिक;रवि एवं सोमवार को मन विचलित रहेगा। मंगल एवं बुधवार बेहतर दिन रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को धन का नुकसान हो सकता है। शनिवार को स्थितियां अनुकूल होंगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से खुशी मिलेगी।
मिथुन;रवि एवं सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। मंगल एवं बुधवार को तनाव हो सकता है। मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी। गुरु एवं शुक्रवार को समस्याओं का निदान होगा। शनिवार को सहयोग मिलेगा। कार्य व्यवस्थित रहेंगे।
धनु;रवि एवं सोमवार को संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। मंगल एवं बुधवार को तनाव बढ़ सकता है। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। गुरु एवं शुक्रवार अनुकूल दिन रहेंगे। शनिवार को पुनः समस्याएं आ सकती हैं।
कर्क;दशम चंद्र से कार्य की अधिकता होगी। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी। गुरु एवं शुक्रवार को अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। कार्यों में विघ्न आएंगे एवं विरोधी मुखर रहेंगे। शनिवार से समय अनुकूल हो जाएगा।
मकर;रवि एवं सोमवार को मन उदास रह सकता है। मंगल एवं बुध को स्थितियां पक्ष की रहेंगी। गुरु एवं शुक्रवार को विरोधियों से सामना हो सकता है। आरोप लग सकते हैं। शनिवार को सबसे अच्छा दिन रह सकता है।
सिंह;रवि एवं सोमवार को भाग्य का साथ रहेगा। मंगलवार एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी। अटके धन की प्राप्ति संभव है। गुरु एवं शुक्रवार को समय अच्छा रहेगा। शनिवार को संभलकर रहने का समय है।
कुंभ;रवि एवं सोमवार को आय में सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को विचलन समाप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को यात्राएं लाभदायक रहेंगी तथा संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार को सचेत रहें।
कन्या;रवि एवं सोमवार का दिन तनाव भरा हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को समस्त शिकायतें दूर हो जाएंगी। गुरु एवं शुक्रवार को समय अनुकूल रहेगा। शनिवार को खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी।
मीन;द्वितीय चंद्र से रवि एवं सोमवार को स्थाई संपत्तियों से लाभ होगा। मंगल एवं बुधवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय कम रहेगी। तनाव भी ज्यादा रहेगा। शनिवार को परिवार के सहयोग से खुशी मिलेगी।

