PALI SIROHI ONLINE
मेष;चंद्र की दृष्टि से आय में सुधार एवं भाग्य का साथ प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार को अच्छे दिन रहेंगे। शनिवार को व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
तुला;चंद्र का गोचर है। धनागम जारी रहेगा, किंतु व्यय की अधिकता भी होगी। मंगल एवं बुधवार को सावधान रहने की आवश्यकता है। बुध एवं गुरुवार से स्थितियां पुनः पक्ष की हो जाएंगी। शनिवार को सचेत रहें।
वृषभ;द्वितीय शनि से मानसिक अशांति रहेगी। सावधान रहें। मंगल एवं बुधवार को खुशखबरी प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। व्यय बढ़ सकते हैं। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा।
वृश्चिक-चंद्र द्वादश होने से आय में कमी के आसार हैं। कार्यशैली अस्त-व्यस्त रहेगी। मंगल से समय अनुकूल रहेगा। बुध एवं गुरुवार को यात्राएं सुखद रहेंगी। शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी। शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा।
मिथुन;पंचम चंद्र सभी प्रकार से व्यवस्थित जीवन रखेगा। मंगल एवं बुधवार को आय सामान्य बनी रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को अटके कार्य में गति आएगी। समस्याओं का निदान होगा। शनिवार प्रतिकूल हो सकता है।
धनु;सप्ताहारंभ उत्साह से आरंभ होगा, किंतु मंगल से आय में कमी हो सकती है। बुधवार भी अच्छा नहीं रहेगा। गुरु की शाम से स्थिति पुनः नियंत्रण में होगी। शुक्र अच्छा दिन रहेगा। शनिवार को भाई सहयोग करेंगे।
कर्क;चतुर्थ चंद्र मंगल तक रोक बनाकर रखेगा। कार्य में अनावश्यक विघ्र आएंगे। बुधवार से सभी कार्य समय पर होने लगेंगे। गुरु एवं शुक्रवार बेहतर दिन रहेंगे। शनिवार को आय की प्राप्ति होगी एवं प्रसन्नता रहेगी।
मकर;दशम चंद्रमा आर्थिक प्रगति कराएगा। आवश्यक कार्य से यात्रा का योग बन सकता है। मंगल एवं बुधवार को धन की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को व्यय अधिक होंगे। शनिवार भी अनुकूल दिन रहेगा।
सिंह;सोमवार तक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। मंगल एवं बुधवार को तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुरु एवं शुक्रवार पूर्णतः अनुकूल रहेंगे। संतान से खुशी मिलेगी। शनिवार को सुख की प्राप्ति होगी।
कुंभ;नवम चंद्र मन को प्रसन्न रखेगा। मंगल एवं बुध को कार्य की अधिकता होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को खुशी का समाचार मिल सकता है। शनिवार को संभलकर रहना होगा। व्यय भी अधिक होंगे।
कन्या;सप्ताह का आरंभ आय दिलाने वाला है। मित्रों का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को आय में गिरावट होगी। शनिवार को संतान से सुख प्राप्त होगा।
मीन;आरंभ में निराशा का भाव हावी हो सकता है, किंतु मंगल की सुबह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुध से शुक्रवार तक किसी प्रकार की हानि होने की संभावना नहीं है। सप्ताहांत में बड़ी सफलता मिलेगी।

