PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… बादामी जिन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं वे धोखा दे सकते हैं। कार्यस्थल पर असहयोग के चलते मुश्किल बढ़ सकती है। संतान के कॅरिअर की चिंता रहेगी।
वृष : शुभ अंक…3 शुभ रंग… हरा भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होने की संभावना है। जिद्दी रवैया प्रगति में बाधक हो सकता है। अटके काम आसानी से पूरे होंगे।
मिथुन : शुभ अंक….8 शुभ रंग… गुलाबी सीमित संसाधनों में बेहतर लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। मित्र मिलेंगे।
कर्क : शुभ अंक… शुभ रंग… लाल: साझेदारी में नया काम शुरू करेंगे। मन की बात खुलकर कह देने से संबंध मजबूत होंगे। सहकर्मी आपसे नाराज रहेंगे। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से दिक्कत होगी।
सिंह : शुभ अंक…1 शुभ रंग… भूरा: भावुकता में आकर गलत फैसला कर बैठेंगे। हड़बड़ी में हाथ आए सौदे बीच में छोड़ सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कन्या : शुभ अंक… 6 शुभ रंग… नीला आपका ध्यान सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यक्रमों पर रहेगा। जो काम सोचकर निकले हैं उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
तुला : शुभ अंक…7 शुभ रंग… काला सफलता की राह में आ रही बाधा दूर होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें, तनाव कम होगा। दूसरों की वास्तविकता पहचान कर फैसला लें। यात्रा का योग है।
वृश्चिक : शुभ अंक….6 शुभ रंग… पीला,अपनी सूझबूझ से बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। युवाओं को कॅरियर में सफलता मिलने के आसार हैं। विपरीत परिस्थिति में समझौता करना लाभदायी रहेगा।
धनु : शुभ अंक….8 शुभ रंग… स्लेटी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े तो सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विरोधियों की चेतावनी के चलते अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।
मकर : शुभ अंक….4 शुभ रंग… नारंगी दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण फैसले लेने में बुजुर्गों का सहयोग मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
कुंभ : शुभ अंक… शुभ रंग… जामुनी : यात्रा कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। कार्यस्थल पर दबाव में काम करना पड़ सकता है। आप गलती सुधार कर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
मीन : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… आसमानी जोश में लिए फैसले भारी पड़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने से मन खुश होगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।

