
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: अनावश्यक गुस्सा बनते काम बिगाड़ सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूलता होने से राह की मुश्किल आसान होगी। परिचितों की मदद करने से मन को खुशी होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा।
वृष : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला व्यापारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी। वैचारिक गतिरोध के कारण काम में परेशानी आ सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में निपक्ष निर्णय लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं।
मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: निजी कामों को लेकर दौड़धूप रहेगी। कारोबारी मामलों में नुकसान संभव है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर हो सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कर्क : शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : दुविधा दूर होगी। धीमी शुरुआत के बावजूद अच्छा लाभ मिल सकता है। निजी काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। बुजुर्गों को आपकी विशेष देखरेख की जरूरत महसूस होगी।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : आपका संकुचित नजरिया लोगों को अखर सकता है। हालात बदलने से अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। दृढ़ निश्चय से कॅरियर में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। यात्रा का योग है।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी आप दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। कार्ययोजना में बेहतर बदलाव के आसार बनेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा से विद्यार्थी परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है।
तुला : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यापारिक लेनदेन में नुकसान हो सकता है। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है। शांत रहें।
वृश्चिक : शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : युवाओं को बेहतर सफलता मिल सकती है। राजकीय सम्मान मिलने की उम्मीद है। सार्वजनिक कार्यों में सहमति से फैसला लें। कार्यक्षेत्र में विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। अनुभव की कमी से कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। धैर्य रखें।
मकर: शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर खुशी होगी। अनावश्यक टकराव के चलते काम में दिक्कत होगी। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद : मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। सफर में सावधानी बरतें। जिद में आकर कोई गलत फैसला ले बैठेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव बन सकता है। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे।
मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : निजी स्वार्थ पूरे करने के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है। रिश्तों में मधुरता रखें।


