PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… बादामी कामकाज की धीमी गति से अधिकारी नाराज रहेंगे। नए संपर्क कॅरियर को नई दिशा दे सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
वृष : शुभ अंक….4 शुभ रंग… जामुनी महत्वपूर्ण मामलों में फैसला नहीं लेने से नुकसान हो सकता है। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिला सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… काला : व्यर्थ के विवाद से नुकसान हो सकता है। प्रियजन की मदद से काम में गति आएगी। नजदीकी लोगों की भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क : शुभ अंक… शुभ रंग… स्लेटी कार्यक्षेत्र में अचानक नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।
सिंह : शुभ अंक… शुभ रंग… हरा: कॅरियर में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों की मदद के चक्कर में अपना समय व धन बर्बाद करेंगे। घरेलू विवाद के सुलझने से राहत मिल सकती है।
कन्या : शुभ अंक….6 शुभ रंग… सफेद कार्यस्थल की व्यवस्था २८ में सुधार होगा। गैर-जरूरी कामों में समय एवं धन खर्च हो सकता है। पुराने मामले सुलझने की उम्मीद है। प्रियजन से मुलाकात होगी।
तुला : शुभ अंक… शुभ रंग… आसमानी : समस्याओं को टालने की कोशिश से उलझनें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आय बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक… शुभ रंग… लाल: युवाओं को सफलता के अवसर मिलेंगे। विरोधी आपकी योजना खटाई में डाल सकते हैं। दूसरों के दबाव में आकर समझौता करना पड़ सकता है।
धनु : शुभ अंक…. 1 शुभ रंग… गुलाबी कार्यशैली में बदलाव से बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
मकर : शुभ अंक…3 शुभ रंग… नारंगी अधिकारी आपके तौर तरीके से नाराज हो सकते हैं। नई कार्य योजनाएं बनेंगी तथा उन्हें क्रियान्वयन करने में मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। साख बढ़ेगी।
कुंभ : शुभ अंक….5 शुभ रंग… पीला कार्यस्थल पर जोखिम उठाना लाभदायी रहेगा। अपने सहज व्यवहार से दुश्मन को भी अपना बना लेंगे। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।
मीन : शुभ अंक….9 शुभ रंग… जामुनी काम की अधिकता के चलते परिवार की अनदेखी कर बैठेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

