
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता के आसार हैं। जिस काम को हाथ में लिया है उसमें सफलता मिलेगी। दूसरों की कही बातों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला प्रस्तावित योजना खटाई में पड़ने से निराशा होगी। पारिवारिक आयोजनों का पूरा आनंद लेंगे। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिल सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी अनजाने में हुई भूल का प्रायश्चित करना पड़ सकता है। आप रिश्तों को सहेज के रखने की कोशिश करेंगे। आपके काम में मेहनत व लगन की झलक दिखाई देगी। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
कर्क: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : सहकर्मी आपकी सरलता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया उत्साह भर देगी। अधिकारी आपके मनमाने रवैये से नाराज रहेंगे।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: प्रियजन से उपहार पाकर मन प्रसन्न होगा। बेहतर भविष्य के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। जानते बूझते कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे। नए काम की शुरुआत में दिक्कत हो सकती है।
कन्या: शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी: उलझे मामले सुलझ सकते हैं। भावुकता में लिया फैसला बदलना पड़ सकता है। दौड़धूप की अधिकता के चलते परेशान रहेंगे। घरेलू उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। धैर्य रखें।
तुला: शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी पुराने संबंधों को निभाने के लिए आप कोई भी समझौता कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से सुकून मिलेगा। मिलेगा। रूठे मित्रों को मनाना आसान रहेगा। जोखिम उठाने से बचें।
वृश्चिक: शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान हासिल कर सकते हैं। वित्तीय घाटे की पूर्ति करने के लिए नया काम शुरू कर सकते हैं। मामूली बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में टकराव बढ़ेगा।
धनुः नुः शुभ अंक 7, शुभ रंग बैगनी: दूसरों की यह देखने की बजाय खुद आगे बढ़कर काम करें। रुचि का काम नहीं मिल पाने से मन अशांत होगा। समझदारी के साथ अपनी योजना को अंजाम दें, विरोधी उलझा सकते हैं। शांत रहें।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला नए सम्मकों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। जमा जमाया काम छोड़कर नया काम शुरू करने का मन बनेगा। व्यापारिक विस्तार की योजना अटक सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।
कुंभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा: भावनाओं में बहकर गलत सौदा कर बैठेंगे। आपकी बातों से मित्रों को बुरा लग सकता है। घरेलू विवाद बातचीत से सुलझा लेंगे। अपनी बात मनवाने के लिए लोग आप पर दबाव बना सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : मित्रों के सुझाव को मानकर आगे बढ़े, राह आसान होगी। अपनी बात को साबित करने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको समझौता करना पड़ सकता है।


