
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी: मानसिक तनाव के चलते आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनों का साथ हर मुश्किल में संबल देगा।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा अनजान लोगों पर भरोसा घातक हो सकता है। परिणय संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होने की उम्मीद है। कार्ययोजना को बेहतर बनाकर लक्ष्य हासिल करना आसान होगा। आय बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : समस्याएं परेशान करेंगी। आप विरोधियों से लड़ने में नाकाम रहेंगे। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा।। आपको हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग काला सपने साकार करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। आपसी विवाद के चलते रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला परिवार व मित्रों के साथ सुकून महसूस करेंगे। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार के प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है।
कन्या : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी विरोधी आपके सामने पराजित महसूस करेंगे। आपके सहयोगी ही नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। बिखरे कामों को समेटना मुश्किल होगा।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : काम के जुनून में स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठेंगे। कारोबार में हर विकल्प को लेकर तैयार रहेंगे। भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। खचों में कटौती का प्रयास करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग है।
धनु : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला निजी काम निकलवाने में सफल रहेंगे। मित्रों के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं।
मकर : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा देखरेख के अभाव में अच्छी योजना में घाटा हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भाग्योदय में सहायक हो सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। नए संपर्क बनेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी अध्ययन में इच्छित सफलता के आसार बनेंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए अपमानित होने का कारण बन सकता है। आय के नए स्रोतों की तलाश रहेगी।
मीन : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार ला सकता है। आपकी मेहनत के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। वित्तीय मामले दूसरों की बजाय खुद की देखरेख में सुलझाने की कोशिश करें।


