• March 12, 2026

आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल पढे

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला: कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसन्नता देगा। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है भावनात्मक संबंधो में टकराव सम्भव है स्वास्थ्य का ध्यान रखे

वृष शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद के समाधान की उम्मीद बंधेगी। राजकीय कार्यों में अनुकूलता संभव है। चलते काम में रुकावट से मन अशांत रहेगा।

मिथुन शुभ अंक १, शुभ रंग भूरा शुरुआत के चलते मन परेशान रहेगा। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए संपकों का लाभ मिल सकता है।

कर्क शुभ अंक 1, शुभ रंग काला व्यापारिक मसले हल होंगे। विवादास्पद मामले सुलझने से तनाव दूर होगा। साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत संभव है। किसी से अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।

सिंह शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से परेशानी होगी। काम टालने से समस्या बढ़ सकती है। मांगलिक खर्च की संभावना है। व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे।

कन्या शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : अटका धन मिलने की उम्मीद है। विवादों से बचें और कार्यस्थल पर संयम रखें। दूसरों पर अति-विश्वास नुकसानदेह हो सकता है। बजगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शांत रहें।

तुला शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी: चल रहे कार्यों में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।।

वृश्चिक;शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी: विवाद की स्थिति में समझौता करना लाभदायक रहेगा। सोच समझकर निर्णय लें, यह आसान होगी। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। पारिवारिक कार्यों से यात्रा संभव है।

धनु शुभ अंक 5, शुभ रंग भूराः काम का दबाव बना रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। धन की कमी से कार्य बाधित हो सकते हैं। उलझे मामले सुलझेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें, अन्यथा नकसान हो सकता है।

मकर शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सहयोग की कमी से काम अटकने की संभावना है। कानूनी पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य रखें।

कुंभ शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : नए संपकों से लाभ होगा कार्ययोजना में लचीलापन रखें।सुख सुविधाओं पर बड़े खर्च की संभावना बनेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : मन में भय बना रहेगा, किंतु सामूहिक कार्यों में पूरा सहयोग मिलेगा। परिणाम की चिंता किए बिना काम करें, सफलता निश्चित है। यात्रा के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page