PALI SIROHI ONLINE
मेष;-तृतीय चंद्र पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को चंद्र आय को बाधित करेगा। गुरुवार से सुधार होगा। शुक्र एवं शनिवार को संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। आय में सुधार होगा।
तुला;-सप्ताह अनुकूल रहेगा। कार्य में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्र मददगार रहेंगे। शुक्र और शनिवार को खुशखबरी मिलेगी। रुके काम गति पकड़ेंगे। राजनीतिज्ञों को सम्मान मिलने की संभावना है।
वृषभ;-यात्रा सुखदायक होगी एवं कचहरी के मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्र एवं शनिवार से स्थिति में पुनः सुधार संभव है। जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक;-सप्ताह की शुरुआत खर्च बढ़ा सकती है। मंगल के बाद परिस्थितियां सुधरेंगी और सरकारी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताहांत में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन;-चंद्र का गोचर सब प्रकार से अनुकूलता दिलाने वाला होगा। गुरु-शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशान करने वाली खबरें मिल सकती हैं। योजना विफल हो सकती है। शनिवार को अच्छा होने के आसार बन रहे हैं।
धनु;-चंद्र की दृष्टि से धन, सुख और सफलता के योग हैं। पराक्रम बढ़ेगा। बुध और गुरुवार थोड़े चुनौतीपूर्ण रहेंगे। यात्रा, विवाद और खर्च से बचें। सप्ताहांत फिर अनुकूल होगा। आय बढ़ेगी और कार्यों में गति आएगी।
कर्क;-प्रारंभ में बाधाओं के बाद सफलता मिलेगी। मंगल से गुरुवार पूर्णतः अनुकूल है। शुक्र एवं शनिवार को स्थाई धन में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा।
मकर;-चंद्र षष्ठम होने से सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, किंतु आप नियंत्रण में रख पाएंगे। बुध और गुरुवार लाभदायक रहेंगे। शुक्र को आर्थिक नुकसान की आशंका है। शनिवार को सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
सिंह;-आरंभ में धीमी शुरुआत होगी, किंतु आय अच्छी बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार को आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। बुधवार एवं गुरुवार को व्यय की अधिकता होगी। शुक्रवार से पुनः तेजी से कार्य होने लगेंगे।
कुंभ;-पंचम चंद्र लाभ और प्रसन्नता देगा। संतान से सुख मिलेगा। बुध और गुरुवार सफलता देंगे, किंतु क्रोध और विवाद से बचें। शुक्र एवं शनिवार को आय बढ़ेगी, कार्य में सुधार होगा और यात्रा का योग बनेगा।
कन्या;-नई सफलताएं मिलेंगी। निर्णय सही एवं सटीक होंगे। बुध एवं गुरुवार को आय की प्राप्ति में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी एवं संतान से सुख मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार परेशानी भरा समय होगा। विरोधी भी मुखर होंगे।
मीन;-सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। मंगल व बुधवार से स्थितियां अनुकूल होंगी, रुके काम पूरे होंगे और नए वाहन या वस्त्र मिलने के योग बनेंगे। सप्ताहांत थोड़ा उदासीन हो सकता है
