PALI SIROHI ONLINE
मेष:-सप्ताह निराशा से शुरू होगा, किंतु सोम-मंगलवार अनुकूल रहेंगे। बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी। गुरुवार दोपहर वाहन संबंधी समस्या दे सकता है। शुक्र को आय बढ़ेगी। शनिवार सफलता दिलाने वाला दिन होगा।
तुला;-रविवार परेशानी दे सकता है। सोम मंगलवार को आय में सुधार आएगा। बुधवार और गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी। रहेगी। शुक्र-शनिवार शांतिपूर्ण रहेंगे। सप्ताहांत में परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा।
वृषभ;-सप्ताह संतान सुख के साथ शुरू होगा। सोम-मंगल को मन निराश हो सकता है। बुध-गुरुवार को नए संपर्क बनेंगे। शुक्रवार को सफलता मिलेगी। शनिवार दोपहर के बाद विवाद और अनावश्यक व्यय बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक;;रविवार अच्छा रहेगा। सोम-मंगल को आय में गिरावट आ सकती है। बुध-गुरुवार को सुधार आएगा और कार्ययोजनाएं सफल होंगी। शुक्र-शनिवार को मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का साथ मिलेगा।
मिथुन;-सप्ताह की शुरुआत चिंताओं से होगी। सोम-मंगल को संतान सुख मिलेगा। बुधवार-गुरुवार को नए कार्य बनेंगे, किंतु विरोधी सक्रिय रहेंगे। शुक्र को अटके कार्यों में गति आएगी। शनिवार को धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
धनु;-रविवार व्यस्त रहेगा। सोम-मंगलवार को आय बढ़ेगी। बुध-गुरुवार को अनजान लोग परेशान कर सकते हैं। शुक्र और शनिवार अनुकूल रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। यात्राएं सुखद होंगी।
कर्क;-सप्ताह अनुकूल रहेगा, इसके बावजूद संतुष्टि कम होगी। सोमवार-मंगलवार को अनावश्यक खर्च होंगे। बुध-गुरुवार को धन की कमी दूर होगी। शुक्रवार का दिन गति लाएगा। शनिवार को मन उदासीन रह सकता है।
मकर;-रविवार से मंगलवार तक कार्य समय पर होंगे। विरोधी पीछे हटेंगे। गुरु-शुक्रवार को आय बढ़ेगी और ऋण संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। शनिवार को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। विवाद से बचें और सतर्क रहें।
सिंह;-सप्ताह की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। सोम-मंगलवार को भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। बुध-गुरुवार को आय में गिरावट आ सकती है, किंतु शुक्र शनिवार को आय में वृद्धि होगी। सरकारी मामलों में राहत मिलेगी।
कुंभ;-सप्ताह की शुरुआत चिंताओं से होगी। सोमवार शाम से कार्य में तेजी आएगी। बुध-गुरुवार को व्यस्तता रहेगी, किंतु सफलता मिलेगी। शुक्रवार बाधाएं दूर करेगा। शनिवार को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।
कन्या:;सप्ताह धन-लाभ और कार्य-सिद्धि से शुरू होगा। बुध और गुरुवार को विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। शुक्रवार भी अनुकूल रहेगा। समस्याओं का निदान होगा। शनिवार को कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है।
मीन;-सप्ताह पराक्रम से आरंभ होगा, किंतु शाम तक परिस्थिति बदल सकती है। सोम-मंगलवार को जोखिम न लें और जरूरी कार्य टालें। बुध-गुरुवार को भाग्य साथ देंगे। शुक्रवार-शनिवार को न्यायालयीन सफलता संभव है।
