PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक….4 शुभ रंग… पीला लगातार सफलता से आप ऊर्जा और उत्साह से भर जाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायी हो सकती है। आय बढ़ेगी।
वृष : शुभ अंक… 5 शुभ रंग… हरा कार्यक्षेत्र में आपको शांति और स्थिरता मिलेगी। अपने आसपास के लोगों से संबंध मजबूत होंगे। पुराने मामले सुलझने से राहत मिलेगी। मांगलिक खर्च संभव है।
मिथुन : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… गुलाबी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी पर खर्च संभव है। ऊर्जावान लोगों का साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे।
कर्क : शुभ अंक….3 शुभ रंग… नीला आप रिश्तों व परिवार को ज्यादा ही महत्व देंगे। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी।
सिंह: शुभ अंक….1 शुभ रंग… नारंगी आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। अधिकारी आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होंगे। मित्रों का साथ प्रसन्नतादायी रहेगा। धैर्य बनाए रखें।
कन्या : शुभ अंक…8 शुभ रंग… लाल पारिवारिक आयोजन प्रसंतदायी रहेंगे अपने कार्यो का विश्लेषण करें और गलतियों सुधारने की कोशिश करें, राह आसान होगी। धार्मिक यात्रा संभव है।
तुला : शुभ अंक… शुभ रंग… सफेद : परिवार का सहयोग प्रगति में मदद करेगा। अकेले काम शुरू करने की बजाय साझेदारी में आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
वृश्चिक: शुभ अंक… शुभ रंग… जामुनी कार्य योजना में बदलाव कर भारी लाभ कमा सकते हैं। युवाओं को नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण काम की शुरुआत से राहत मिलेगी।
धनु : शुभ अंक… शुभ रंग… भूराः बड़े सौदों में सावधानी बरतें। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर : शुभ अंक… शुभ रंग… बैंगनी आप अपने कॅरियर को लेकर जागरूक रहेंगे। अचानक मिली सफलता प्रसन्नता देगी। रुचि का काम मिलने से खुशी होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ : शुभ अंक… शुभ रंग… मेहरून : लोककल्याण के कार्यों से जुड़कर खुशी होगी। सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मीनः शुभ अंक….3 शुभ रंग… स्लेटी आपका ध्यान धार्मिक कार्यों एवं आध्यात्मिक चिंतन पर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। विरोध के चलते काम छोड़ने का मन बन सकता है।

