
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : नए काम की शुरुआत हो सकती है। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। भावुकता नुकसानदायी रहेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला कानूनी मसले उलझने से तनाव बढ़ सकता है। नई योजना की शुरुआत में बाधा आ सकती है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। आपसी बातचीत से पारिवारिक समस्या सुलझा लेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: कार्यविस्तार की योजना बन सकती है। मेहमानों की आवाजाही से खर्च बढ़ेगा। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, लाभ मिलेगा। पारिवारिक कलह के चलते मन अशांत रहेगा। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह : शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा: कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। मांगलिक खर्च की योजना बनेगी। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अपमान हो सकता है।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी अपनी सोच बदलने की कोशिश करें, मुश्किल आसान होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभदायी रहेगी। धैर्य रखें।
तुला : शुभ अंक 3 शुभ रंग लाल : सपने साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को गति देगा। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी हो सकता है। शांत रहें।
वृश्चिक : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से नुकसान संभव है।
धनु : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला: निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की अनदेखी नुकसानदायी हो सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे होने की उम्मीद है।
मकर : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला अटका धन मिलने के आसार हैं। आदेशों की अवहेलना से अधिकारी नाराज रहेंगे। विवादास्पद मामले आपसी बातचीत से सुलझेंगे। धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुंभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग भूराः धीमी गति से चल रहे कामों में लाभ सीमित हो सकता है। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। यात्रा टालना बेहतर है।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग मैरून: कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है। समय के साथ का र्ययोजना में फेरबदल करना पड़ेगा। दुविधा बनते कामों में बाधक हो सकती है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।


