PALI SIROHI ONLINE
मेष;परेशानियों का हल खोजने में सफल होंगे। मंगल एवं बुधवार को राजनीतिज्ञों को संभलकर रहना होगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय के मामलों में सुधार होगा, किंतु व्यय भी तेजी से होंगे। शनिवार अनुकूल दिन रहेगा।
तुला;अनावश्यक तनाव रहेगा। मंगलवार बुधवार के बाद के दिनों में आराम मिलने की संभावना है। गुरु एवं शुक्रवार को उदासी हावी रह सकती है। शनिवार सबसे अनुकूल दिन रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
वृषभ;चंद्र की अनुकूलता बड़ी सफलता दिला सकती है। मंगल एवं बुधवार को आर्थिक आधार मजबूत रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार भी आय के मामलों में अच्छे दिन रह सकते हैं। शनिवार को संभलकर रहना होगा।
वृश्चिक;प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को आय में कमी के साथ व्यय की अधिकता हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार पुनः अच्छी स्थितियां निर्मित करेंगे। शनिवार को भी परेशानी आने की संभावना नहीं है।
मिथुन;आरंभ में अष्टम चंद्र होने से कठिनाई आ सकती है। मंगल एवं बुधवार से आय में वृद्धि होगी। गुरुवार को बड़ी सफलता मिल सकती है। शुक्र को निराशा का भाव हावी हो सकता है। शनिवार को धन की प्राप्ति संभव।
धनु;द्वितीय चंद्र के गोचर से आय में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को भाइयों से सहयोग मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को परिवार का साथ मिलेगा। अतिथि आगमन हो सकता है। शनिवार शाम को समय अनुकूल हो जाएगा।
कर्क;चंद्र की दृष्टि राशि पर है। आय में वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बुधवार को व्यय की अधिकता बढ़ सकती है। गुरुवार से समय में सुधार होगा। शुक्रवार को सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।
मकर;चंद्र के गोचर से संतान सुख प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। गुरु और शुक्रवार को किसी विशेष प्रकार की समस्या आने की संभावना नहीं है। शनिवार को खर्च में वृद्धि हो सकती है।
सिंह;षष्ठम चंद्र से प्रारंभ में आय के मामले अच्छे रहेंगे। मंगल एवं बुधवार को प्रसन्नता रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को आय में गिरावट आ सकती है। शनि को पुनः अनुकूलता बन जाएगी। पूरा दिन अच्छे से व्यतीत होगा।
कुंभ;द्वादश चंद्र से आरंभ में कुछ कठिनाई आ सकती है। मंगलवार से स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। बुधवार को सहयोग प्राप्त होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को संभलकर रहें। सप्ताहांत में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कन्या;कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। मंगल एवं बुधवार को विरोधियों का शमन होगा। माता से स्नेह मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को धन लाभ के बड़े मौके हैं। कार्य समय पर होंगे। शनिवार को सावधानी रखनी होगी।
मीन;शनि का गोचर है। मंगल एवं बुधवार चिंताजनक हो सकते हैं। अनावश्यक व्यय होंगे। यात्रा में परेशानी हो सकती है। गुरु-शुक्रवार अच्छे होंगे। शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा। कार्य में सफलता की प्राप्ति और आय में वृद्धि होगी।

