PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग… हरा: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायी रहेगी। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। धर्म में रुचि रहेगी।
वृष : शुभ अंक….4 शुभ रंग.. जामुनी धीमी शुरुआत के चलते काम में देरी हो सकती है। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास की कमी के चलते बड़े फैसले अटकेंगे।
मिथुन : शुभ अंक… शुभ रंग… भूराः भाग्योदय में बाधा संभव है। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधियों के कारण समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… नीला: आयात-निर्यात में भारी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें।
सिंह : शुभ अंक… शुभ रंग… लालः दौड़-धूप की अधिकता बनी रहेगी। न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। धैर्य रखें।
कन्या : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… स्लेटी: नए काम की शुरुआत हो सकती है। झूठ बोलकर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। दुविधा की स्थिति दूर होगी। साख बढ़ेगी।
तुला : शुभ अंक… शुभ रंग…पीला : सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारी मिलेगी। नजरिया बदले सफलता मिलेगी। किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अपमान हो सकता है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक: शुभ अंक… शुभ रंग… भूरा : संतान की सकारात्मक गतिविधियां सुकून देंगी। व्यापार में बदलाव के अवसर मिलेंगे। छोटे- छोटे प्रकरण विवाद का कारण बन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
धनुः शुभ अंक… शुभ रंग…पीला : आपको प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। समय पर काम पूरा होने से उत्साहित रहेंगे। साझेदारी में भारी लाभ की संभावना है। निजी संपकों का लाभ मिल सकता है।
मकर : शुभ अंक….7 शुभ रंग… लाल आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। खुद पर विश्वास बनाए रखें। भूमि-भवन पर भारी खर्च की संभावना है।
कुंभ: शुभ अंक… शुभ रंग.. काला: रोजमर्रा के कार्यों में बदलाव संभव है। विपरीत परिस्थिति में मित्रों का सहयोग लाभदायी रहेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि हो सकती है।
मीनः शुभ अंक 5 शुभ रंग… सफेद अपनों से उपहार पाकर मन खुश होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। राजकीय कार्य आसानी से संपन्न होंगे।