PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : कार्यशैली में बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे। युवाओं को कॅरियर में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल की समस्या का समाधान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: परिचितों के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी। कानूनी मामलों के चलते परेशानी संभव है। व्यापारिक सौदे टालना नुकसानदायक हो सकता है। राजकीय कार्यक्रमों में शामिल होने से खुशी मिलेगी।
मिथुन शुभ अंक 7 शुभ रंग काला : सामूहिक कामों मैं असहमति से मुश्किल होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। जोखिम के काम से बचें। कार्यस्थल की व्यवस्था बदलनी पड़ सकती है।
कर्क;-शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी दूसरों की बराबरी के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक रहेगी। यात्रा टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आए तो अपनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : अटका धन वसूल करना आसान रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में बेहतर सफलता के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शांत रहें।
तुला;-शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ जाएंगे। चुप रहने से लोग आपका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। कार्यशैली में बड़ा बदलाव संभव है। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: तालमेल की कमी से काम बिगड़ सकते हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे।
धनु-शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: लेनदेन के मामले सुलझने के आसार बनेंगे। सुख-सुविधा के सामान पर खर्च की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं।
मकर;-शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : अनुभवी लोगों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, अधिकारियों की सहमति मिलेगी।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : परिणय संबंधों में मधुरता का अहसास बढ़ेगा। अटके काम आपसी सहयोग से फिर शुरू कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में इच्छित सफलता की संभावना बनेगी। आस्था बढ़ेगी।
मीन शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : विवाद टालने का प्रयास करें, तनाव कम होगा। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। जोड़-तोड़कर धन कमाने की कोशिश लाभदायक रहेगी। कारोबारी सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा।
