पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे। काम तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
वृष शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। जरूरत के समय मदद न मिलने से नुकसान संभव है। आकस्मिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। करीबी लोगों की वजह से आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: जल्दी काम करने के चक्कर में बड़ा नुकसान हो सकता है। सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। साझेदारी में बड़ा लाभ मिलेगा। विरोधी गतिविधियां परेशान कर सकती हैं।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सुधार का प्रयास सफलता दिला सकता है। कड़ी मेहनत से विद्यार्थी उत्तम परिणाम पा सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
सिंह शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी दिन पक्ष का बना है। भाग्य का साथ मिलेगा। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। नए अवसर आगे सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान से दिक्कत हो सकती है।
कन्या शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : स्लेटी: आप जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात तरक्की की राह खोलेगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है।
तुला शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला आपके विचारों को परिवार का भावनात्मक संबल मिलेगा। वाकचातुर्य से से निजी काम करवा लेंगे। मैं सहायक रहेगी। दांपत्य संबंध मधुर होंगे।
वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी कड़ी मेहनत एवं लगन से कुछ नया कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। तनाव के चलते सेहत बिगड़ सकती है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा सकते हैं। विनम्र रहें।
धनु शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा दिल की बात खुलकर कहें, सबका साथ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णयों में मनमानी की बजाय सहमति का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।
मकर शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देंगे। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: परिणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। युवाओं में सफलता को लेकर उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से खित्रता बढ़ सकती है।
मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग काला सामाजिक कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे। स्पष्ट बोलने की आदत नुकसान करा सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सन्तान के भाग्योदय से प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।

