PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : कार्यक्षेत्र शुभ अंक में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारिक मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। नए काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : कामकाज में देरी से मन परेशान हो सकता है कार्यों में धैर्य से फैसला लें, राहत मिलेगी। अनुभव की कमी आपके परिणाम को प्रभावित कर सकती है। आय में बढ़ोतरी संभव है।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को कॅरियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। मन में चल रही दुविधा दूर हो सकती है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। नई साझेदारी लाभदायक हो सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या; शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: सहकर्मी मान – सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्थाओं में बदलाव के आसार हैं। कामकाज में देरी से नुकसान की आशंका है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: निजी काम को लेकर दौड़धूप बढ़ सकती है। मेहनत का पूरा लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यशैली में मामूली बदलाव बड़ी सफलता दिला सकता है। दुविधा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे।
सिंह;शुभ अंक 1, शुभ रंग भूराः कारोबारी सौदे बड़े विस्तार में सहायक रहेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत में कुछ मुश्किल हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर खर्च की संभावना बनेगी।
तुला;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: अपनों की मदद करनी पड़ सकती है। साझेदारी में लाभसंभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पुराना विवाद सुलझ सकता है।
वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला: लापरवाही के चलते अच्छे मौके गंवा देंगे। पारिवारिक आयोजन खुशी देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक तनाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। आलोचना से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन खुशी देगा। मित्र मिलेंगे।
मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत संभव है। किसी से हुई कहासुनी मन को परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नए सौदे लाभ देंगे।
कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : लेनदेन संबंधी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अनावश्यक टकराव के चलते कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। है। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट से मन अशांत रहेगा।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : वैभव के सामान पर भारी खर्च कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा मुनाफा कमाना संभव है। चलते काम में रुकावट से खिन्नता बढ़ेगी।

