
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : सार्वजनिक जीवन में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सही दिशा में किए प्रयास आपको आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे। कारोबारी योजनाओं को लेकर सहयोगियों के साथ खींचतान बनी रहेगी।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी नए काम में हाथ डालने से बचें, नुकसान की आशंका है। युवाओं को कठोर परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। विरोधियों की चालों से तनाव बढ़ सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने की उम्मीद है। युवाओं का ध्यान कॅरियर को नई दिशा देने पर रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल सफलता के बीच छोटी-सी नाकामी निराश कर सकती है। किसी दूसरे की दक्षता एवं अनुभव का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। करीबी लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला अटके काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। अपने व्यापक संपकों का लाभ लेने में सफल रहेंगे।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग हराः दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझे तो नुकसान संभव है। अपने आसपास के माहौल में सुधार को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मित्रों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : दूसरों की गलती आपके सिर आ सकती है। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार हैं। कामकाज में देरी से लाभकी मात्रा सीमित हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु: शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी युक्तिपूर्वक चले तो राह की उलझनें दूर होती जाएंगी। भविष्य को देखकर कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। वित्तीय मामलों को गंभीरता के साथ निपटाने की जरूरत है।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी जरा-सी चूक से आप पर कई आरोप लग सकते हैं। कॅरियर में आपके सामने नित नई चुनौतियां आ सकती हैं। यात्रा सुखद रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
कुंभ : शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी आप खुले दिल से दूसरों के सुझावों को स्वीकार करेंगे। लाभदायी योजना हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। शांत रहें।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला अधिकारी आपके काम की आलोचना करेंगे। आपके मन में एक साथ कई आशंकाएं बनी रहेंगी। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।


