
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी आकस्मिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। विदेश यात्रा का सपना पूरा होने के आसार हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। खर्च की अधिकता के साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी।
मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी आपके अड़ियल रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। लाभदायी योजनाओं में निवेश करने की योजना बनेगी। परीक्षा में सफलता मिलना मुश्किल है। अपनों का साथ खुशी देगा।
कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : लेनदेन के मामलों में विवाद संभव है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। मेहनत के बावजूद अनुकूल परिणाम मिलना मुश्किल है। प्रियजन नाराज हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
सिंह : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: विरोधी आपके प्रभाव के आगे नतमस्तक होंगे। छोटे-छोटे कामों के लिए धन को लेकर खींचतान हो सकती है। आयात-निर्यात से लाभसंभव है। साझेदारी में चल रही योजना अटक सकती है।
कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी मानसिक तनाव बना रहेगा।कार्यस्थल की समस्या का समाधान संभव है। विरोधियों के कारण साख बचाना मुश्किल हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से सुकून मिलेगा।
तुला : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। सहयोगी खुलकर विरोध करेंगे। धार्मिक यात्रा का योग है। अधिकारी आपके मनमाने वैये से नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : युवाओं को कॅरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी का उदासीन रवैया खिन्नता बढ़ा सकता है। लोककल्याण के कार्यों से जुड़कर खुश होंगे। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
धनुः शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। भूमि-भवन अथवा वाहन क्रय की योजना बनेगी। आपके अपने ही विरोध की भूमिका में आ सकते हैं। साझेदारी में नई शुरुआत कर सकते हैं।
मकर : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: विपरीत माहौल में काम करना मुश्किल हो सकता है। वैचारिक गतिरोध के चलते कार्यस्थल पर टकराव संभव है। अध्ययन में इच्छित सफलता के आसार हैं। प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।
कुंभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर विद्यार्थी तनाव में रहेंगे। विरोधी पराजय स्वीकार कर सकते हैं। घूमने का कार्यक्रम बनेगा।
मीन : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : मन ही मन किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। व्यापारिक योजना स्थगित होने का मलाल रहेगा। संतान के कॅरियर की चिंता रहेगीगलतफहमी के चलते साझेदारी टूटने के आसार बनेंगे।


